फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघरा में गोकशी, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बघरा में गोकशी, आरोपी फरार
विज्ञापन

तितावी। बघरा के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गाय का शव बरामद किया है, जबकि आरोपी फरार हो गए। पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के बघरा के बाहरी हिस्से में स्थित एक खेत में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने गोकशी की सूचना के आधार पर छापा मारा। एसओ सूबे सिंह के अनुसार, पुलिस टीम को देख खेत के अंदर मौजूद पांच लोग चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो खेत में गोकशी का भंडाफोड़ हुआ। मौके से कटी गाय का शव, तीन छुरी, एक दांव, रस्सा व कटान के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में काला पुत्र शाहिद, काला पुत्र इनाम, गुफरान पुत्र नाजिर, इमरान पुत्र नूर मोहम्मद व यूसुफ के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


लाइनमैन पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
तितावी। पुलिस ने गांव बुड़ीना कलां के निकट गश्त के दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालात में खड़े देख पूछताछ की, जिस पर वे भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया, जिनकी पहचान संजीव निवासी अलीपुर कलां व विकास निवासी धौलरी के रूप में हुई। उनके पास से दो चाकू भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक विगत पांच सितंबर को बुड़ीना कलां निवासी लाइनमैन गोपाल पर हुए कातिलाना हमले में शामिल थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शहर के खालापार निवासी हैं बकरी चोर
पुरकाजी। विगत दिवस कस्बे से बाइक सवार दो युवक बकरी चोरी कर भाग रहे थे। दोनों आरोपियों के चेहरे नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिन पर चेयरमैन जहीर फारुखी ने 2100 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बृहस्पतिवार को करीब आठ साल का एक बच्चा चोरी की गई बकरी को लौटाने जा रहा था, जिसकी भनक लगने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, लड़के ने पूछताछ में बकरी चोरों के नाम खालापार निवासी सलमान व वारिस बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें