मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा की ओर से अलंकरण समारोह में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 144 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि परिश्रम, लगन और अनुशासन से शिक्षा क्षेत्र में मेहनत कर बच्चे समाज व राष्ट्र का गौरव बनें।
फ्रैंडस कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर त्यागी ने कहा कि शिक्षा की व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका है। बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें। डीएवी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर बीके त्यागी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कड़ी मेहनत से ही कामयाबी मिलती है। बच्चे एकाग्रता और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। शिक्षित समाज से ही देश का निर्माण होगा। राजकुमार त्यागी मोरटा ने कहा कि उच्च शिक्षा से नए अवसर मिलते हैं। स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी, जिला सांख्यिकी अधिकारी गौरव त्यागी, उमेश त्यागी, रजनीश त्यागी, शिवराज त्यागी, दर्शनलाल त्यागी, सतीश त्यागी, मांगेराम त्यागी आदि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। त्यागी सभा के अध्यक्ष अशोक त्यागी एवं सचिव ब्रह्मप्रकाश त्यागी ने अतिथियों का आभार जताया। संस्था के सामाजिक कार्यों की चर्चा की गई। इससे पूर्व बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और वंदेमातरम प्रस्तुत किया। संयोजक शिवराज त्यागी ने बताया कि संस्था मेधावी बच्चों के साथ अगले वर्ष से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी। संजय त्यागी फलौदा, उमेश त्यागी, विनेश त्यागी, विष्णु त्यागी, राजेंद्र त्यागी, सुरेशचंद त्यागी, उपदेश त्यागी आदि मौजूद रहे।