फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं को लेकर खुली बैठक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। ब्लॉक के गांव खांजापुर में अरसे से राशन कार्डों में अनियमितताओं को लेकर खुली बैठक में नाम काटने वाले ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। बीडीओ डॉ. साजिद अहमद ने गांव पहुंचकर पात्र लोगों के चयन के लिए कैंप लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे गांव खांजापुर में राशन कार्डों के मामले में धांधली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। खुली बैठक में पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान और आपूर्ति निरीक्षक के सामने राशन कार्डों की सूची में जिन लोगों के नाम कटवा दिए थे। परिवार की महिलाओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर अन्य नाम जुड़वाने के लिए पात्र लोगों के नाम कटवा रहे है। माहवार राशन वितरण के दौरान जब लोगों को मालूम चलता है, तो आक्रोश बढ़ता है। शिकायत पर विभाग ने खुली बैठक का आयोजन किया। जिसमें हंगामा हुआ। हंगामे की खबर लगने पर बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। जिन लोगों के राशन कार्ड बनने हैं, उनके लिए गांव में कैंप लगवाया जाएगा। ब्लॉक के माध्यम से सूची आपूर्ति विभाग को भेजी जाएगी। उसके बाद राशन कार्डों के बनने का कार्य किया जाएगा। प्रधान सतेंद्र बालियान, सचिव भूपेंद्र सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें