फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला और संस्कृति का पोषण जरुरी: बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने रामपुरम के अर्वाचीन भारती स्कूल में नटराजन पूजन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संजीव बालियान ने कहा कि संस्कार भारती देश में कला और संस्कृति के पोषण का कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ बीके त्यागी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों के माध्यम से संस्कार भारती बच्चों को संस्कार वान बनाने का काम कर रही है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, अशोक कुमार अत्री आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर भूदेव सिंह और विनय लक्ष्मी भटनागर को सम्मानित किया गया। महेंद्र आचार्य, प्रवीण सैनी, साक्षी, संजय धीमान, सुचित्रा सैनी, मीरा शर्मा, प्रसन्ना कुमारी, नवीन राठी, ईशा धीमान, नीशू कुमर, गीता वाधवा, मीना यादव, नूतन सिन्हा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें