फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा और बांद्रा हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवट फाटक पर ट्रैक बदला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे दोहरीकरण के चलते लिए गए ब्लॉक के कारण अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस और बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही। वैसे भी दोनों ट्रेन पहले से ही करीब चार से पांच घंटे देरी से चल रही थी।
रेलवे दोहरीकरण के चलते बृहस्पतिवार को सरवट फाटक के बाद रेलवे ट्रैक बदला गया। इस कार्य के लिए दुपहर को 12 बजे से एक बजे तक का ब्लॉक लिया गया, मगर कार्य अधिक होने के कारण ब्लॉक डेढ़ घंटे का हो गया। देर से चल रही योगा एक्सप्रेस और बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर में खड़ा करना पड़ा, जिस कारण दोनों ट्रेन एक से डेढ़ घंटे तक प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चौधरी शहर में पहुंचे, नई मंडी में चाट खाई
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी बृहस्पतिवार शाम को शहर में पहुंचे। उन्होंने जिला अध्यक्ष अजीत राठी के साथ नई मंडी की चौड़ी गली में जाकर यहां की प्रसिद्ध चाट का आनंद लिया। वे पूर्व सभासद स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह मुन्ना के घर भी गए। परिवारों को मुन्ना के निधन पर सांत्वना दी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे, जहां पर कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के लोगों से भी मुलाकात की। शुक्रवार को ये नंगला मंदौडृ और जौला में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें