फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बढे मूल्यों पर रालोद एक माह करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रहम सिंह बालियान और किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष कंवर पाल फौजी ने कहा कि रालोद 13 जुलाई से दो अगस्त तक जन जागरण अभियान चलायेगी। बिजली के दाम बढाये जाने का किसान सीधे विरोध करेंगे। 26 जुलाई को जयंत चौधरी जनपद में पहुंचेंगे और 27 को भी जिले में ही रहेंगे। 12 अगस्त को सभी बिजली घरों का घेराव होगा।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रहम सिंह बालियान और कंवर पाल फौजी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। अपराध रोकने के सरकार के दावे फेल हो रहे हैं। बिजली के दाम बढाकर किसानों को दोहरी मार दे दी गई है। किसान इसका खुलकर विरोध करेगा। 13 जुलाई से 12 अगस्त तक जन जागरण अभियान चलेगा। पूर्व मंत्री योगराज सिंह और जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि जन जागरण अभियान को मजबूती देने के लिए पार्टी के नेता जयंत चौधरी 26 जुलाई की शाम जनपद में आयेंगे और 27 जुलाई को जिले में ही रहेंगे। सुधीर भारतीय, ओंकार बालियान आदि रहे।

किसान प्रकोष्ठ की मंडल कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर। रालोद के किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष कंवरपाल फौजी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में तमबरेज, सोनू, भगत सिंह, सत्यवीर मूछ, मगलू सिंह, सुधीर कुमार, धनवीर सिंह, राममेहर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। मंडल महासचिव नसीम अहमद, हरेंद्र, मुशर्फ अली, सुदेश पाल, ताज मौहम्मद, कैप्टन सत्यपाल, नवनीत चौधरी ताहिर हसन, दर्शनलाल सैनी को बनाया गया। मंडल सचिव रामछैल राठी, धर्मवीर सिंह, नदीम, जगदीश कश्यप, सुरेंद्र प्रधान, कृष्ण, अनिल, मंसूर अहमद, सौरभ सिंह को बनाया गया है। मंडल के तीनों जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें