फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों के मुकदमे वापस लिए जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगों के मुकदमे वापस लिए जाने का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार द्वारा दंगों के मुकदमे वापस लिए जाने का विरोध जताया है। एसडीपीआई इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। आक्रोशित लोगों ने डीएम को इस बाबत ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बुधवार को एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं और दंगा पीड़ितों ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरफुद्दीन ने कहा कि सितंबर 2013 में झूठे बहाने बनाने के साथ महापंचायत कर लोगों के बीच खाई पैदा की गई। इसके बाद सांप्रदायिक चिंगारी भड़का कर लोगों का खून बहाया गया। इस मामले में वर्तमान में भी हजारों लोग बेघर है। अब योगी सरकार इस जघन्य अपराधों के मुकदमे वापस ले रही है। यह नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद शफी ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून का मखौल उड़ाने पर आमादा है। कानून के शिकंजे से बचने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने कहा कि संगठन योगी सरकार के फैसले का विरोध करती है। इसके लिए जन आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विशंबर सिंह, जिला महासचिवच आदेश राणा, खुर्शीद जामी, फरमानी अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें