बिना पास के कोई एंट्री नहीं
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) । नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में होने वाली मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने से पहले मतगणना पूरी कर ली जाएगी।
नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद कस्बा बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली की मतपेटियों के लिए मतगणना स्थल कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज को बनाया गया। तीनों निकायों के अध्यक्ष व नगर पंचायत सदस्यों की मतगणना का कार्य शुक्रवार को प्रात: आठ बजे से आरंभ हो जाएगा। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि मतगणना स्थल पर बिना पास के कोई एंट्री नहीं होगी। मतगणना में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। निर्देशों के अनुसार शाम होने से पहले मतगणना व घोषणा कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजयी जुलूस पर रोक लगाई गई है।