फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीने का सबको हक, कोई भेदभाव न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जीने का सबको हक, कोई भेदभाव न करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर विचार गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए मनुष्य का समझदार होना जरूरी है। कुछ उपाय कर कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। युवा देश की शक्ति है, वो अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर अग्रसर रहे। साथ ही संयमित जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, नव्या अग्रवाल, प्रीति सिंह, एसीएमओ डॉ संजय जोधा, डीटीओ डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता, पूर्व सीएमओ डॉ वीके जौहरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम किसी व्यक्ति को देखकर नहीं बता सकते कि वह एचआईवी से ग्रस्त है या नहीं। व्यक्ति स्वयं भी इसके बारे में जाने बिना वर्षों तक जीवित रह सकता है। पीड़ित व्यक्ति को छूने, उसके साथ खाने आदि से यह बीमारी नहीं लगती है। इसलिए पीड़ित के साथ कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि युवा अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें। कोआर्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, युसूफ खान, जितेंद्र सिंह, हेमंत, अभिषेक, अतुल, संजीव शर्मा आदि ने भी विचार रखे। उधर, भाषण प्रतियोगिता में शहजाद, दीप्ति एवं अभिषेक क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रिंस कश्यप, अंबुज, आयशा एवं अविनाश, रवि कुमार तथा शाहरुख ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें