विद्यालय में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने शनिवार को डायट परिसर के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में सुरक्षा मानकों, आग बुझाने के उपकरण और पीने के पानी की जांच की।
उन्होंने वार्डन को निर्देश दिए कि आग से बचाव के उपकरण और पीने के पानी की टंकी के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। सभी स्कूलों में साफ सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा के मानक में कहीं चूक नहीं होने पाए। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बालिकाओं से कहा कि वह मेहनत के बल पर आगे बढ़कर अपना और परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। अपनी हर बात शिक्षिकाओं से शेयर करें। अध्यापक एक माता-पिता की तरह उनके अभिभावक की भूमिका में है।