फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय परिसर में शौचालय का लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय परिसर में शौचालय का लोकार्पण सांसद संजीव बालियान और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एमडीए वीसी विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि स्वच्छता अभियान पर केंद्र और राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। प्रत्येक स्तर पर साफ सफाई का ध्यान रखा जाए और मूलभूत सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाया जाए। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में आधुनिक शौचालय का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार किया गया है। एमडीए वीसी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। अभिनव के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी संस्था जिले में इस प्रकार के कई शौचालयों का निर्माण करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें