बड़े को नो एंट्री, छोटों वाहनों की बढ़ी दूरी
मुजफ्फरनगर। शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री के चलते छोटे वाहन चालकों की भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं। एक सप्ताह तक शहर में ट्रक, मिनी ट्रक समेत प्राइवेट बसों का सीधा प्रवेश नहीं होगा। रोडवेज के साथ छोटे वाहनों को जानसठ ओवरब्रिज से शहर में आने की अनुमति दी गई है।
फिलहाल हाईवे पर प्रशासन ने एक तरफा वाहनों के संचालन की अनुमति दे रखी है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था में फिर से बदलाव होगा। अभी तक हाईवे से हल्के वाहन दौड़ रहे हैं, जबकि बड़े वाहनों के पहिये थाम दिए गए हैं। हाईवे से सफर कर शहर में आने की इच्छा रखने वाले लोगों को अतिरिक्त पेट्रोल फूंकना पड़ेगा। बड़े वाहनों की शहर में एंट्री बंद कर दी गई है, जबकि छोटे और हल्के वाहनों को वहलना बाईपास से सीधे हाईवे से गुजारा जा रहा है। छोटे वाहनों को करीब सात किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाकर बाइपास, जानसठ ओवरब्रिज क्रॉस कर शहर में पहुंचना पड़ रहा है। मीनाक्षी चौक की आने वाले चौपहिया वाहनों पर भी ब्रेक लगा दिया गया है।