फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक भी मंत्री को घुसने नहीं देंगे-राजू अहलावत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष भाकियू में शामिल
विज्ञापन

खतौली। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाकियू में शामिल हो गए। कार्यकर्ताओं ने उनको टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव भैंसी में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के घेर में बैठक आयोजित हुई। इसमें भाकियू में शामिल हुए संजीव तोमर ने कहा कि जिस संगठन का मुखिया ही ठीक से कार्य न करें और पदाधिकारियों को कुछ न समझें, ऐसे संगठन में बने रहने से कोई फायदा नहीं है। किसानों की लड़ाई सिर्फ भाकियू ही सही तरीके से लड़ना जानती है। राजू अहलावत ने कहा कि जिन उद्योगपतियों पर करोड़ों का कर्ज है। बैंक अधिकारी उनके घर जाकर गांधीगिरी करते हैं और फूल एवं गुलदस्ता भेंट करते हैं। दूसरी तरफ, किसान पर थोड़ा बहुत कर्ज भी है तो तहसील अधिकारी उसके घर पुलिस लेकर पहुंचते हैं। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि अगर गांव सोंहजनी तगान के किसान धनप्रकाश त्यागी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो कार्यकर्ता जिले में एक भी मंत्री को घुसने नहीं देगी। भाकियू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में योगेंद्र राठी, अखिलेश, शाह आलम, राजबीर सिंह, राम सिंह गौतम शामिल रहे। बैठक में सुभाष प्रधान, आजाद त्यागी, सरफराज, सतेंद्र प्रधान, विकास शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री भूपेंद्र राठी, जिला प्रवक्ता नीटू दुलेहरा, नीरज पहलवान, समरपाल खानुपुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें