फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में मिली घटिया सामग्री, जेई ने हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जेई ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच की। निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री नहीं मिलने पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मानक के अनुसार सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बे में हाईवे पर गोयल पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक सड़क के चौड़ीकरण निर्माण का नगर पंचायत कार्यालय द्वारा करीब 43 लाख में ठेका दिया गया है, जिसमें ठेकेदार द्वारा मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाए जाने की शिकायत कस्बा निवासी बशारत खान ने बृहस्पतिवार को जेई से की थी। जिस पर शुक्रवार को जेई रामपाल ने मौके पर आकर निर्माण कार्य की जांच कर निर्माण में घटिया सामग्री मिलने पर ठेकेदार को हड़काया और मानक के अनुसार सामग्री लगाने के निर्देश दिए हैं। उधर, शिकायतकर्ता ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर किसी प्रशासनिक अधिकारी से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि जेई ठेकेदार की गाड़ी में बैठकर आए थे और निर्माण कार्य की जांच करने के नाम पर खानापूर्ति कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें