देवबंद। दुकान मालिक और किरायेदार में दुकान को लेकर पिछले 20 सालों से चला आ रहा विवाद रविवार को खत्म हो गया। आपसी समझौते के बाद रविवार को किरायेदार ने दुकान मालिक को दुकान की चाबी सौंप दी।
गौरतलब है कि वरिष्ठ व्यापारी अजय गर्ग की मंगलौर चौकी के निकट दुकानें हैं। इनमें एक दुकान पिछले 20 साल से मो. राशिद अंसारी के पास थी। दुकान को लेकर विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन था। रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल, वरिष्ठ व्यापारी नेता अरविंद कुमार व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा ने दोनों से बात कर समझौता करा दिया। जिसके बाद किरायेदार राशिद अंसारी ने दुकान खाली करके अजय गर्ग व्यापारी को कब्जा सौंप दिया। दोनों गले भी मिले और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।