फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जमीन कब्जाने आए हिस्ट्रीशीटर समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मामले को लेकर भोपा थाना के बाहर खडे वाहन। फोटो वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। शुकतीर्थ और बिजनौर जिले की सीमा के निकट कृषि भूमि विवाद में फिल्मी अंदाज में जमीन कब्जाने का प्रयास किया गया। गाड़ियों के काफिले में भूमि पर कब्जा करने पहुंचे एक हिस्ट्रीशीटर सहित बीस आरोपियों को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के समर्थन में भी कुछ लोग थाने पहुंच गए।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि शुकतीर्थ और बिजनौर जिले की सीमा से सटी कृषि भूमि पर कब्जा करने के लिए कारों के काफिले में हथियारबंद लोग आए हैं। कारों और हथियारों को देखकर खादर क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

शुकतीर्थ के आकाश चौधरी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी बीस लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। पुलिस ने गाड़ियां भी जब्त की है।
सीओ भोपा राधा रमन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र शामिल है। इसके अलावा भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी कस्बे का गौरव भी शामिल है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों से लगातार पूछताछ जारी है।
n शुकतीर्थ के किसान ने पुलिस से की शिकायत : शुकतीर्थ के किसान आकाश ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने गाजियाबाद के गांव निवासी महिला से शुक्रताल-बिजनौर सीमा स्थित भूमि को ठेके पर ले रखा है। आरोप है की शनिवार शाम कुछ लोग उस पर कब्जा करने के उद्देश्य से अवैध शस्त्र के साथ वहां पर आए थे। पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें