सांसद और विधायक ने सड़कों का शिलान्यास किया
जानसठ। सांसद व खतौली विधायक ने पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10.20 किमी की सड़क का शिलान्यास किया।
सोमवार को सांसद डा. संजीव बालियान व विधायक विक्रम सैनी द्वारा गांव सिखेड़ा में पानीपत-खटीमा राजमार्ग से रजबहे तक, राठौर में चौराहे से भलेड़ी गांव तक, जंधेडी गांव से गंगनहर तक के संपर्क मार्गों तथा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में पांच करोड़ रुपये की लागत से 10.20 किमी की सड़क का शिलान्यास किया गया। सांसद और विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले के दोषी आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर बदला लेने का काम किया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना वोट देकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, संतोष वर्मा, मनीषा ऐरन, एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, पवन अहलावत, ब्रजेश रस्तोगी, महेंद्र सैनी, आशीष सैनी, चंद्रपाल, चंद्रशेखर चौधरी, सोनू लाला, शशिकांत, योगेंद्र सिंह, विपिन प्रधान, यजुवेंद्र उर्फ टीटू प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष कुमार वर्मा ने किया।
त्योहार व चुनाव को लेकर बैठक आयोजित
खतौली/मंसूरपुर। थाना खतौली में होली के त्योहार और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नागरिकों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने होली के त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की। उधर, मंसूरपुर के गांव संधावली में थाना प्रभारी संजीव कुमार द्वारा ग्रामीणों की बैठक ली। आगामी आने वाले त्योहार होली व लोकसभा चुनाव संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई इसके साथ साथ गांव में किसी भी प्रकार की सामाजिक बुराई जैसे गांव में जुआ, सट्टा होना, गोकशी व अवैध शराब की बिक्री के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दें।