फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा: त्रिलोक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुत्व के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा: त्रिलोक त्यागी
विज्ञापन

शाहपुर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा मुद्दों की बात न कर हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। प्रधानमंत्री ने पिछले लोकसभा चुनाव में जो वादे किए, वे सभी झूठे साबित हुए है।
शाहपुर के गांव धनायन में आयोजित सभा में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर वोट हासिल किए थे। उन्होंने भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों का हिसाब ने देकर जनता को अब हिंदुत्व के नाम पर बरगलाया जा रहा है। भाजपा भावनात्मक मुद्दों में उलझाकर वोट हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के जुमलों में न आकर किसान, मजदूर व व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाले गठबंधन को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट किसान, मजदूरों के साथ छलावा हैं । केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व मजदूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। बैठक को पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, बालकिशोर त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। उधर, गांव सोरम में आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक राजपाल बालियान, विपिन बालियान, अनुज चौधरी प्रमुख व उदित चौधरी आदि ने कस्बे में 11 फरवरी को होने वाली पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में होगा कबड्डी ट्रायल
शाहपुर। टैलेंट हंट में लखनऊ के चौक स्टेडियम में 10 फरवरी से दो दिवसीय पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग में खेलेंगे। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि 18 से 22 वर्ष आयु के 85 किग्रा तक वजन वाले खिलाड़ी अपने आधार कार्ड व प्रमाणपत्रों के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें