माता-पिता की सेवा ईश्वर भक्ति के समान: राधा
रोहाना। रामायण बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ ज्ञान का आयोजन हुआ। कथा में शिव, पार्वती का विवाह हुआ। ग्राम रोहाना कलां के राधा कृष्ण मंदिर में चल रही कथा में काफी श्रद्धालु आ रहे है। राधा किशोरी ने कथा सुनाई। कहा की मनुष्य के लिए माता-पिता के सेवा करना भी भगवान की भक्ति के बराबर है।