मुजफ्फरनगर। जीआईसी में जनपदीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला तथा जीआईसी प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में दस विद्यालयों की खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से श्रेष्ठ का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए होगा, जिसकी घोषणा शनिवार को होगी। डॉ शुक्ला ने बताया कि सहारनपुर के गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में 19 सितंबर को प्रतियोगिता होगी। सत्यकाम, प्रमोद कुमार, अरविंद, गया प्रसाद, विनीत, मुकेश कुमार, सुनीता गर्ग, बबीता राना, रचना रावत, दिशा जैन, कविता अग्रवाल, सीमा कुमारी, दीप माला, रीना रानी, भूपेंद्र आदि का सहयोग रहा।
बच्चों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाई धनराशि
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल नई मंडी संस्था की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ 24,515 रुपये की धनराशि का ड्राफ्ट डीएम राजीव शर्मा को दिया गया। जूनियर एवं सीनियर विंग के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने यह राहत राशि दान दी है। इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार संगल, प्रधानाचार्य आजादवीर, सुतापा बोस, आशीष कुमार त्यागी मौजूद रहे।