फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रॉली
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र के गांव हंसावाला से गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली किसी वाहन को बचाने के प्रयास में रामराज के सत्संग भवन के सामने पलट गई। ट्रैक्टर चालक श्यामवीर निवासी रामराज बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दोपहर करीब तीन बजे हुई घटना के समय ट्रैक्टर चालक गन्ना लादकर टिकौला चीनी मिल की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

किशोर को मारपीट कर किया घायल
मीरापुर। मोहल्ला नमक मंडी निवासी किशोर शुएब मोहल्ला कमलियान में लगे झूले पर झूलने के लिए गया था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ अन्य बच्चों से कहासुनी के बाद मोहल्ले के तीन लोगों ने शुएब को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने आरोपी लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें