फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाली का चार्ज कप्परवान को मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी के थानाध्यक्ष को बदला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार थानों के थानेदार बदले गए हैं, जबकि पांच दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। ट्रेनिंग पर गए पुरकाजी थानाध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच से अनिल कुमार कप्परवान को शहर कोतवाली का चार्ज दिय गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने देर रात तबादला सूची जारी की है। पुरकाजी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह 15 दिन की ट्रेनिंग पर गए हुए हैं, उनकी जगह शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा को पुरकाजी भेजा गया है। सर्विलांस से अनिल कुमार कप्परवान को शहर कोतवाली प्रभारी, हरशरण शर्मा को थानाध्यक्ष नईमंडी, प्रवीण कुमार को थानाध्यक्ष भौराकलां, संजीव यादव को सर्विलांस-स्वाट प्रभारी, सुभाष सिंह को भौराकलां से क्राइम ब्रांच, कुशलपाल सिंह को नईमंडी से क्राइम ब्रांच, कुलदीप सिंह को पुरकाजी से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। एसएसपी ने एसएसआई रविंद्र नागर को प्रभारी चौकी भलवा व दरोगा मनोज को एसएसआई जानसठ बनाया गया है। दरोगा लेखराज सिंह को एसएसआई थाना भोपा, उपनिरीक्षक ओंकारनाथ पांडेय को एसएसआई तितावी भेजा है, जबकि भोलेशंकर का भौराकलां हुआ तबादला निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें