फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादों को मुंह चिढ़ा रहा पानीपत-खटीमा राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

योगी सरकार के गड्डामुक्त सड़कों के वादों का पानीपत-खटीमा राजमार्ग मुंह चिढ़ा रहा है। राजमार्ग जगह-जगह से उधड़ा पड़ा है। इस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। हादसों को न्योता दे रहे गहरे गड्ढों से यातायात बेहाल है। गांव सिखेड़ा के साथ जानसठ की ओर मार्ग का बुरा हाल है। एक किलोमीटर के सड़क पर 200 से अधिक गड्ढे हैं। इस पर पीडब्लूडी के साथ प्रशासनिक अफसरों ने भी आंखें मूंद रखी हैं।
मुजफ्फरनगर शहर से जानसठ, रामराज को जाने वाले वाहनों के लिए पानीपत-खटीमा राजमार्ग मुुख्य सड़क है। राजमार्ग जानसठ, सिखेड़ा, मीरापुर, रामराज, बहसूमा, मवाना के साथ मेरठ जनपद को भी जोड़ता है। इसके अलावा बिजनौर के साथ कांशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल आदि कई अन्य क्षेत्र भी जुड़ते हैं। गांव सिखेड़ा के भीतर राजमार्ग बदहाल है। करीब एक किलोमीटर तक सड़क का नामोनिशान नहीं है। गहरे गड्ढे और उधड़ा पड़ा राजमार्ग हादसों को दावत दे रहा है। ओवरलोड़ वाहनों ने राजमार्ग की हालत अधिक खराब कर दी है। शुगर मिलों के साथ बाईपास की कारखानों में आने-जाने वाले माल से लदे ओवरलोड ट्रक इसी मार्ग को प्रयोग करते हैं। ओवरलोड वाहन आए दिन गड्ढों में फंस रहे हैं, जिससे वाहनों के एक्सल, पहिया की बेयरिंग तक टूट रहे हैं। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन बालेंद्र सिंह ने बताया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग के लिए टेंडर डाले गए हैं। अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जल्द ही टेंडर छोड़कर राजमार्ग के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

रोजाना लग रहा मार्ग पर जाम
मुजफ्फरनगर। ओवरलोड वाहनों के सड़क में धंसने तथा गड्ढ़ों के कारण आए दिन जाम लग रहा है। रविवार सुबह भी ओवरलोड दो ट्रक गड्ढे में फंस गए, जिस कारण जाम के हालत बन गए। सुबह से लेकर शाम तक ट्रकों के सही न होने के कारण मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। दोनों ओर राहगीर फंस गए। सिखेड़ा गांव का भी आवागमन बुरी प्रभावित हो गया है। इसके चलते आए दिन वाहनों चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

रात में सफर अधिक खतरनाक
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सुबह के दौरान सफर तो ठीक-ठाक हो भी जाता है, लेकिन रात में खतरे से खाली नहीं है। शुगर मिलों का सीजन चलने के कारण ओवरलोड वाहन रात्रि में गन्नों से लदे ट्रक, टै्रक्टर-ट्रॉले गड्ढ़ों में फंस रहे हैं। इसके चलते स्थित अधिक घातक हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें