फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक कोटेदारों के सुरक्षा कवच न बनें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक कोटेदारों के सुरक्षा कवच न बनें: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने पूर्ति विभाग के अफसरों को सचेत करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि खाद्यान्न में भ्रष्टाचार एवं उसकी चोरी पाप है। पाप के भागीदार न बनें, पूर्ण पारदर्शिता और साफ नियत से कार्य करें। पूर्ति निरीक्षक कोटेदारों के सुरक्षा कवच के रूप में काम न करें। पूर्ति विभाग की बहुत अधिक शिकायतें मिलती है पूर्व में भी विभाग पर आक्षेप लगे और कार्रवाई भी हुई। पूर्ति विभाग अपनी कार्यप्रणाली को सुधार ले, अन्यथा कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
विकास भवन में समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली जरूरतमंदों के लिए है। जरूरतमंदों के हिस्से को खाद्यान्न उन तक प्रत्येक दशा में पहुंचना चाहिए। खाद्यान्न वितरण में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पूर्ति निरीक्षक अन्य संबंधित अधिकारी, कोटेदार के विरुद्ध तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्ड बनाए जाने का कार्य चल रहा है। आधार फीडिंग का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की खरीद की तैयारियों पर जोर
मुजफ्फरनगर। डीएम ने गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद से संबंधित सभी तैयारियां अभी से पूर्ण कर ली जाए। भंडारण, बोरों की आवश्यकता, क्रय केंद्रों के चयन व उन केन्द्रों पर उपलब्ध कराने वाली सामग्री, पानी की व्यवस्था, टेंट आदि की व्यवस्था किसानों के बैठने आदि की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। क्रय केंद्रों की सूची बनाकर उपलब्ध कराई जाए। तौल कांटे आदि सही होने चाहिए। किसानों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। एक अप्रैल से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें