शहर क्षेत्र से दो युवतियां लापता
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र से दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बाद अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव मखियाली निवासी ने तहरीरर देकर बताया कि उसकी बेटी विगत 29 मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा, जिस पर अनहोनी की आशंका जताते हुए युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई। पुलिस ने रिपोट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 26 मार्च को मार्केट गई थी, लेकिन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। तलाशी के दौरान पता चला कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।