फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ विकास शर्मा को मिला राज्य शिक्षण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ विकास शर्मा को मिला मेहनत का पुरस्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल और सीएम ने उन्हें यह अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर बुधवार को लखनऊ में मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ विकास कुमार शर्मा को राज्यपाल रामनाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार दिया। उन्होंने 25 हजार का चेक, सरस्वती की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल ओढ़ाकर कर उनको यह सम्मान दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। प्रदेश में केवल आठ शिक्षकों को वर्ष 2017 के राज्य अध्यापक अवार्ड के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें