फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कस्बे में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में सभी वक्ताओं ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत के सभी कर्मचारी नगर पंचायत सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्षा सहित एकत्र हुए। इस मौके पर पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुमार भूपेंद्र व एसपी देहात अजय सहदेव सहित कस्बे के गणमान्य लोग शामिल हुए। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी व वरिष्ठ लिपिक दिनेश त्यागी के नेतृत्व में नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने रैली निकाली। कस्बे की परिक्रमा करने के बाद जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नारी स्वाभिमान समिति बुढ़ाना द्वारा तहसील मुख्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में नारी स्वाभिमान समिति की पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। मौके पर संतोष शर्मा, विभा शर्मा व बबीता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कस्बे के डीएवी डिग्री कालेज तथा तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें