मंसूरपुर। हाईवे पर संधावली के पास हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही कार आयशर कैंटर में जा घुसी। कार सवार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ बाइक पर जा रहे लोगों को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला व बच्चों समेत चार घायल हो गए। इस हादसे में कार व बाइक सवार महिलाओं व बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया।
दिल्ली निवासी प्रतीक अग्रवाल पुत्र गोविंद अग्रवाल, विनोद पुत्र पूरण, अजय गुप्ता पुत्र अलसी गुप्ता, सुनीता पत्नी गोविंद, विवेक पुत्र अजय गुप्ता, चारु गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता मंगलवार की शाम को अपनी कार से हरिद्वार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार को प्रतीक अग्रवाल चला रहा था। हाईवे पर गांव संधावली के पास सडक़ किनारे खाली खड़े कैंटर में कार पीछे से जा घुसी। इस दौरान बराबर से गुजर रहे बाइक सवार गांव मखियाली निवासी इकबाल व अफसाना पत्नी गफ्फार व उसके दो बच्चे भी कार की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।