फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी
विज्ञापन

जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आईएएस गजल भारद्वाज कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें लापरवाही अथवा शिथिलता सहन नहीं होगी। संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतें आई, जिनमें से 7 का निस्तारण मौके पर किया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर अवश्य रजिस्टर में दर्ज किए जाएं। निस्तारण हेतु क्या कार्रवाई की गई। इसकी भी जानकारी संबंधित अधिकारी से ली। तहसील दिवस में गांव मुझेड़ा निवासी आशा जीनत जैदी ने स्वास्थ्य विभाग पर अपनी बड़ी धनराशि का भुगतान न करने पर जमकर हंगामा किया। तहसील दिवस में शिकायत सुन रही आईएएस गजल भारद्वाज ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया। इनके अलावा बिजली, सिंचाई, डोल बंदी, राजस्व, पेंशन, राशन और पुलिस से संबंधित कई शिकायतें आई। सीओ एसकेएस प्रताप सिंह, बीडीओ विजय प्रताप यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें