मुजफ्फरनगर। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम आजाद विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए प्रथम वर्ष प्रज्ञा कुलश्रेष्ठ टॉपर रही। प्रज्ञा ने 75.52 प्रतिशत अंक प्राप्त करके महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 75.17 प्रतिशत अंक लेकर शुभांशी राठौड़ ने द्वितीय स्थान और 72.35 प्रतिशत अंक हासिल कर जे़बा ताहिर ने तृतीय स्थान पाया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने उनको सम्मानित किया। विभागीय डीन डॉ पूनम शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ अशफाक अली ने भी उत्साहवर्धन किया। पंकज कुमार, विवेक त्यागी, राजीव रावल, श्रुति मित्तल, दानिश और रितु मौजूद रहे।
शिक्षकों को उपहार दिए
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। बच्चों को भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में देकर उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए कहा। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तुत की। बच्चों ने अध्यापकों का अभिनंदन कर उपहार भेंट किए। गांधी कॉलोनी स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों को लिए बधाई पत्र एवं उपहार भेंट किए। बच्चों ने अध्यापकों के लिए अपने हाथों से गुलदस्ता तैयार कर भेंट किया। दीक्षा अरोरा, भारती, मणि भाटिया, आइना नागपाल. मोहिनी रघुवंशी, शिप्रा सिंघल, रिया गुप्ता, प्रिया अरोरा, शीतल पाराशर आदि मौजूद रहे।