योग से ही निरोगी काया संभव
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र कंपनी बाग में योग शिविर लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। योग से ही निरोगी काया संभव है। इस दौरान जिला प्रधान पवन सिंह बालियान का योग साधकों ने अभिनंदन किया।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग शिविर शुरू किया। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने भुजंग, शलभासन, पादवृत आसन ,साइकिल चालन, मकर आसन व शवासन कराए। हंसी आसन राजसिह पुंडीर ने और कपाल भांति व भ्रामरी प्राणायाम योगेश्वर दयाल ने कराए। इसके बाद लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ। विशिष्ट अतिथि एसडीएम खतौली कन्हई सिंह ने कहा कि हमें योग से जुड़ कर जीवन को सफल बनाना करना चाहिए। सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पवन सिंह बालियान ने राष्ट्रीय स्तर की आसन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। सत्यवीर पंवार ने भजन प्रस्तुत किया। जिला मंत्री योगेश्वर दयाल, डॉ. अमित कुमार, तेजपाल सिंह, राजसिंह पुंडीर, ओमपाल सिंह तोमर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व विधायक मूलचंद, हरपाल निर्वाल, रणधीर सिंह, लोकेंद्र मलिक, विरेंद्र पंवार, अजय, यशपाल, डॉ. सोमपाल, शांति आदि मौजूद रहे।