क्लीनिक, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस
चरथावल/रोहाना। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अर्जुन सिंह ने चरथावल और रोहाना क्षेत्र के अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक, मेडिकल स्टोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बिना लाइसेंस चल रहे 10 संचालकों को नोटिस जारी किया है।
रविवार को सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा के निर्देश पर टीम ने चरथावल ब्लाक के गांव सैदपुर कलां, बहेड़ी बेगमपुर, रोहाना मिल समेत कई जगह छापामारी की। इस दौरान कई लोग दुकानों का शटर गिराकर फरार हो गए। डॉ. अर्जुन सिंह ने गांवों में चिकित्सा करने वाले 10 क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों पर खामियां मिलने पर जवाब तलब किया। दीपा क्लीनिक, डॉ. प्रेरणा त्यागी एवं प्रमोद त्यागी, कसियारा निवासी डॉ. श्रवण सिंह सैदपुर कलां, दंत चिकित्सक डॉ. मनोज चरथावल, सना मेडिकल एजेंसी, बेगमपुर में खामपुर रोड पर विशाल बंगाली क्लीनिक, सैदपुर कलां में सैय्यद शराफत, बहेड़ी में रूपचंद अवैध रूप से क्लीनिक चलाते मिले। प्रिंस मेडिकल रोहाना, डॉ. सतेंद्र कुमार रोहाना बस स्टैंड पर खामियां मिलीं। नोटिस के माध्यम से सभी को एक हफ्ते के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। चरथावल प्रभारी ने बताया कि यदि एक सप्ताह में सीएमओ कार्यालय से पंजीकरण कराने के बाद उन्हें नहीं दिखाया गया, तो संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।