फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को दिया जीएसटी का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को दिया जीएसटी का प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि जीएसटी को सफल बनाने में सभी विभागों के अधिकारी अपना सहयोग करेंगे। अफसरों को जीएसटी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए, तभी वह दूसरों को जानकारी दे पाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों को भी जीएसटी का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में जीएसटी के प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा यह है कि सभी अधिकारियों को जीएसटी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। इससे वह आम जनता को भी सही बात बता सकेंगे। इसी के चलते अफसरों और कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाले संचालकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जीएसटी के नोडल अधिकारी डीएस गौतम ने जीएसटी का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जीएसटी किस तरह से राष्ट्र, समाज और व्यापारी के हित में है। कार्यक्रम का संचालन ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर एसएस गोयल ने किया। इस अवसर पर डीसी केएम मिश्रा, संतोष अग्रवाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें