मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 174 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ट्रक मालिक और तस्करी में शामिल एक अन्य आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नई मंडी कोतवाली पुलिस को गांजा तस्करी के संबंध में सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान ट्रक से 174 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
ट्रक कब्जे में, दो आरोपी फरार
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ट्रक मालिक और तस्करी में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।