फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में टक्कर मारी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली। हाइवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया।
शहर कोतवाली के गांव सिसौना निवासी सोनू (23) पुत्र कल्लू सोमवार की शाम को अपने साथ गांव निवासी साथी अमरेश पुत्र शुक्ला को साथ लेकर बाइक पर मेरठ में अपनी बहन के घर जा रहा था। हाइवे पर तिगाई पुल के पास पीछे से तेजी से आ रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमरेश घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को उनके गांव में खबर कर दी है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार दोनों शराब के नशे में थे।
विज्ञापन


गन्ने का 45.82 करोड़ का भुगतान
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों के गन्ने का भुगतान 30 मार्च तक 45.82 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया है। यह जानकारी मिल के जीएम डा. अशोक कुमार ने दी। जीएम ने बताया कि किसानों का अब तक 572.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बाकी गन्ने का भुगतान भी शीघ्र ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें