श्रमिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। टिकौला शुगर मिल के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। मिल से बाहर निकाले गए मजदूरों ने न्याय की गुहार लगाई।
डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मिल ने अपने कुछ मजदूरों को निकाल दिया है। इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त अनिल सिंह को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो पाई। मिल मालिकों ने बिना किसी सूचना के उन्हें निकाल दिया। कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया। उन्हें न्याय दिलाया जाए। मांधाता, आनंद कुमार, प्रेमसिंह, विशेष कांबोज, धर्मसिंह, प्रदीप आदि शामिल रहे।
भाजपा गरीबों की हितैषी: सुभाष
मुजफ्फरनगर। आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा गरीबों के हितों के लिए काम कर रही है।
वेदपाठी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में सफल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार का सीधा फोकस विकास कार्यों पर है। उन्होंने कहा कि वेदपाठी भवन धर्म, संगीत, साहित्य के क्षेत्र में जो कार्य कर रहा है सराहनीय है। इस अवसर पर सत्यशील उर्फ रतन गुरु जी ने भी विचार रखे। प्रवीण शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजय सक्सेना, विपिन त्यागी आदि रहे।