खतौली। पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा ने राशन डीलरों की बैठक में कहा कि वे शहरी और ग्रामीण राशन कार्डधारकों से राशन वितरण को लेकर हमेशा मधुर व्यवहार करें। उन्होंने खेड़ी फिरोजाबाद में राशन को लेकर डीलर व उसके परिजनों द्वारा की गई वृद्धा की हत्या जैसी घटना की पुनरावृत्ति न होने दें।
विदित हो कि एक गत दिवस गांव खेड़ी फिरोजाबाद में राशन को लेकर राशन डीलर व उसके परिजनों ने मिलकर वृद्धा आसी की हत्या कर दी थी। इस घटना को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिसको लेकर सोमवार को पूर्ति निरीक्षक ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी राशन डीलरों की तहसील सभागार में बैठक बुलाई। बैठक में राशन डीलरों ने भाग लिया। कहा कि वे राशन वितरण को लेकर कार्डधारकों से कुशल व्यवहार रखे। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। कार्डधारकों के साथ अभद्रता करने से गंभीर घटनाओं के होने की आशंका बन जाती है।