फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग संस्थान का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। विद्योत्तमा कन्या डिग्री कालेज केंद्र में भारतीय योग संस्थान का 52 वां स्थापना दिवस अधिकतम संख्या दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सोमवार सुबह क्षेत्रीय मंत्री किरण आर्य ने आसनों तथा प्रेमलता ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। सीमा गुप्ता ने ध्यान का अभ्यास कराया। अनिता ने प्राणायाम का महत्व बताते हुए प्राणायाम को जीवन का आधार बताया। पदमा तोमर, सुशीला आर्य, सीमा गुप्ता, गीता जैन, सुमनलता, संतेश्वरी, रचना, नीरज, बाबूराम वर्मा, कृपाल सिंह भैंसी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें