11 समितियों पर संचालक पद का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
खतौली/रतनपुरी। ब्लाक क्षेत्र की 11 सहकारी समितियों में संचालक पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मंगलवार को इन समितियों में चेयरमैन पद के लिए चुनाव होगा।
एडीओ कोआपरेटिव विनय कुमार ने बताया कि गंगधाड़ी समिति में आठ संचालक बाबूराम लिसौडा, भीषम गंगधाड़ी, रजनी दाहौड़, सुशील लाडपुर, कंवरपाल बाहपुर, अजब सिंह शाहपुर, संतराम शेखपुरा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। याहियापुर के एक पद पर हुए चुनाव में प्रभास कुमार निर्वाचित हुए। सराय रसूलपुर समिति में संचालक पद पर अनिल, चांदवीर, मोनू कुमार, प्रवेज, मनोज, मंत्रो देवी निर्विरोध चुने गए थे। इस समिति पर तीन संचालक पद के चुनाव में रामपाली, अनंगपाल व विकास निर्वाचित हुए हैं।
गांव खेड़ा चौंगावा समिति पर राजकुमारी, अमरेश, जसबीर, पिंकी, बिटटू, शफीक निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जबकि तीन सीटों पर हुए चुनाव में सुमित, टीटू, सोपाल ने जीत दर्ज की। फुलत समिति में रेखा, मंजू, लखमी, अरुण, अनवर और धर्मबीरी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। तीन संचालक पद के चुनाव में ताराचंद, अजब सिंह व सरताज निर्वाचित हुए हैं। गांव बड़सू समिति में संचालक पद पर ओमकार, कमलेश, यशपाल सिंह, सतेंद्र, अनोज, गुलाब, शशि निर्विरोध चुने गए थे, जबकि दो सीटों पर हुए चुनाव में कंवरपाल, नृपदेश निर्वाचित हुए। गांव गालिबपुर समिति में राजबीर, इरशाद, नजाकत, धर्मबीर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस समिति पर पांच संचालक पद के चुनाव में सुभाष, राधेश्याम, अमरपाल, सुभान, यशोदा निर्वाचित हुए। नावला समिति में रितु, हरबीरी, नरेंद्र, अजीत, योगेश शर्मा, सुभाष, मंदीप निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस समिति पर दो संचालक पद के चुनाव में देवराम व संजीव निर्वाचित हुए। मंसूरपुर समिति में अजब सिंह, गजे सिंह, अमरपाल, सुगरा, राजीव निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, इस समिति पर चार संचालक पदों के चुनाव में श्रीराम, शीला, सतबीर, विकास निर्वाचित हुए। गांव चांदसमंद समिति में रामवती, अनुराग, बबली, धीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जबकि पांच संचालक पदों के चुनाव में संदीप, नित्यानंद, यशपाल, संदीप, वेदपाल निर्वाचित हुए। गांव पमनावली समिति में नितिन, सत्यदेव, श्रीकृष्ण, विजयपाल, सोनी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जबकि इस समिति में चार संचालक पदों के चुनाव में जोगेंद्र, किरणपाल, ओमकारी, सुभाष निर्वाचित हुए। गांव भंगेला समिति में संचालक पद पर कर्मसिंह, गजेंद्र, प्रकाशवती, नरेश निर्विरोध चुने गए थे, जबकि पांच संचालक पदों के चुनाव में रामकरण सिंह, ऊषा किरण, विनीत, राजबीर, मिंटू निर्वाचित हुए।