शिवम का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन
मुजफ्फरनगर। एसडी इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलाजी के छात्र शिवम शर्मा को ऊंची कूद और लंबी कूद के लिए राज्य स्तर के लिए चयन हो गया है। तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों की मेरठ में हुई जोनल स्पोर्ट्स मीट में शिवम को पहला स्थान मिला।
कॉलेज में सोमवार को शिवम शर्मा और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिवम शर्मा को बेस्ट एथलीट के सम्मान से नवाज कर ट्राफी प्रदान की गई। कॉलेज के हर्ष ने चैस में दूसरा स्थान पाया। वॉलीबाल टीम को दूसरा स्थान मिला। टीम में शामिल रहे अक्षित चौधरी, कार्तिक तोमर, प्रशांत, शिवम शर्मा, आदित्य वत्स, आयुष वत्स, रंजन, नावेज, अर्जुन राठी, अभिन्न माहेश्वरी तथा हर्ष रहे। फिजिकल एजूकेशन टीचर आरबी सिंह ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिए। कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ एसएन चौहान ने विजयी छात्रों को बधाई दी। प्राचार्य एके गौतम ने बताया कि शिवम शर्मा 24, 25 फरवरी को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।
मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में स्ववित्त पोषित विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
छात्र-छात्राओं ने परिवार कल्याण के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर गरीब परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ निशा अग्रवाल ने एनएसएस के महत्व को समझाया। डॉ बबीता गुप्ता ने कार्यक्रमों के बारे में बताया।