डीएवी में ज्योति और मुदस्सिर बने चैंपियन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में ज्योति और पुरुष वर्ग में मुदस्सिर चैंपियन बने।
कॉलेज के मैदान में खेलों का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल ने किया। प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट में खिलाड़ियों सहित रोवर्स रेंजर्स ने भाग लिया। खेल प्रारंभ होने से पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ने शपथ दिलाई। खेलों में 100 मीटर पुरुष वर्ग में मुदस्सिर ने प्रथम, देवेश ने द्वितीय, शाहीन ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में ऋचा त्यागी, ज्योति, अंजुम ने क्रमश: स्थान पाया। 200 मीटर पुरुष वर्ग में मुदस्सिर, देवेश, सौरभ कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में ज्योति, अंजुम, साक्षी बालियान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में गौतम, पवन, शाहरुख क्रमश: पहले, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में शिवानी पहले, ज्योति दूसरे, साक्षी एवं ललिता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर कर्मचारी वर्ग में मिंटू, सतीश, मोहन ने स्थान पाया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में मुदस्सिर, अजीत सिंह, रंजीत सिंह ने बाजी मारी। महिला वर्ग में साक्षी बालियान प्रथम, प्रेरणा त्यागी द्वितीय, ज्योति और शिवानी तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक पुरुष वर्ग मेें रंजीत सिंह, प्रतीक राणा, धीरज कुमार, महिला वर्ग में अंजुम, ज्योति, ललिता ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में मुदस्सिर और महिला वर्ग में ज्योति को चैंपियन घोषित किया गया। आयोजन में डॉ शशि शर्मा, डॉ राजेश गर्ग, डॉ टीवीएस ढाका, आरएम तिवारी, डॉ सुनीता शर्मा, डॉ पीआर यादव, डॉ कल्पना, डॉ मृदुला मित्तल, डॉ मुकेश, डॉ संगीता श्रीवास्तव, डॉ गरिमा जैन, डॉ रामकिशन, डॉ निर्देश पाल, डॉ नवीन शर्मा, डॉ सचिन, डॉ योगेश कुमार, डॉ केपी सिंह, डॉ सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। शारीरिक शिक्षा विभाग के विजय कुमार ने संचालन किया।