फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड रूम की सील खुलवाने को हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका में सभासदों ने रिकार्ड रूम की सील खुलवाने को लेकर हंगामा कर दिया। ईओ ने एकाउंटेंट की अनुपस्थिति में सील खोलने से मना कर दिया। जिसको लेकर सभासद भड़क गए और ईओ से नोकझोंक तक हो गई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 17 जुलाई 2017 को एडीएम ने एकाउंट से संबंधित रिकार्ड को कमरे में बंदकर उस पर सील लगा दी थी। ठेेकेदारों ने पिछले वर्ष डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि तत्कालीन चेयरमैन पारस जैन ने विकास कार्यों में चेक काटने में हेराफेरी की है। ठेकेदारों ने अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सील लगवाई थी। वर्तमान पालिका चेयरमैन बिलकीस ने एडीएम से नगर में विकास कार्य कराने के लिए रिकार्ड रूम से सील खुलवाने की बातचीत की थी। तहसीलदार अमित कुमार ने तहसील से कानूनगो को रिकार्ड रूम की सील खुलवाने के लिए भेजा। इस दौरान सभासद भी पालिका में पहुंच गए। ईओ विकास सेन ने एकाउंटेंट की अनुपस्थिति में सील खोलने से मना कर दिया। जिसको लेकर सभासदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सभासद मनोज कुमार का कहना था कि एकाउंटेंट जानबूझकर पालिका में नहीं आने का बहाना बना रही है। सभासदों की एक समिति बनाई जाए और समिति की देखरेख में सील खोलकर रिकार्ड को संबंधित विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया जाए। चेयरमैन पति काजी जमील अहमद ने भी ईओ से सभासदों की मौजूदगी में रिकार्ड रूम की सील खोलने को कहा। बाद में एकाउंटेंट व अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में ही रूम की सील खुलवाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें