बेटिया दुनियाभर में चमका रही समाज का नाम
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र की मोहम्मद मुराद पट्टी पर स्थित चांदनी सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण संस्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां दुनियाभर में समाज का नाम रोशन कर रही हैं। अभिभावक बेटियों की उपेक्षा न करे और उन्हें आगे बढ़ऩे के लिए प्रेरित किया जाए।
प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों को स्वावलंबी बनाने का अभियान चलाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रही है। अभिभावकों को चाहिए की बेटियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शिक्षित, कामयाब बनाए। समाज में कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप है। इसे जड़ से मिटाना होगा। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अफशा, सीमा, शमा, गुलफ्शा, गुलनाज आदि को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्ष चांदनी त्यागी ने संस्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उधर, गांव मुथरा में भी प्रशिक्षित बेटियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ग्राम प्रधान सुरेश पाल, नंद कुमार, संचालक आस मोहम्मद त्यागी, रुकैय्या त्यागी, शायरा, डॉ तसलीम, अफजाल त्यागी, मेहरबान, रब्बान, सतेंद्र, प्रवेश आदि मौजूद रहे।