फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या सुलझाने को छात्रों ने सुझाए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अनेक मॉडल प्रस्तुत किए और समस्याएं सुलझाने के लिए उपाय बताए।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष मेें विचार प्रस्तुत किए। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने कहा कि आज हमें कल को संवारने की आवश्यकता हैं। मानव विकास में विज्ञान की अब अहम भूमिका है। विज्ञान का क्षेत्र बढ़ रहा है, जिस पर छात्र-छात्राओं को ध्यान देना जरूरी है। प्रतियोगिता में 55 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्य कन्या इंटर कालेज बुढ़ाना, द्वितीय जनता जनार्धन इंटर कालेज रहे।
जज की भूमिका में नरेश सैनी, विजयपाल सिंह, योगेश सिद्धू रहे। प्रधानाचार्या नरेश प्रताप सिंह और शैलेेजा सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक योगेश कुमार तोमर, राखी कौशिक, अंजू वर्मा, जावेद आलम, गीता देवी, बुशरा जमील, उमाकांत, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें