फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होत्रिया नृत्य ने सभी के मंत्र मुग्ध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनीता ने दी होत्रिया नृत्य की प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के तत्वावधान में जानसठ रोड स्थित एसवीएम योग एंड हेल्थ साइंस कॉलेज में असम के विख्यात शास्त्रीय नृत्य का मनोहारी कार्यक्रम आयोजित हुआ। दूरदर्शन की ए ग्रेड की कलाकार विदुषी अनीता शर्मा ने दर्शकों को होत्रिया नृत्य की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव डॉ. बीके त्यागी ने कहा कि विद्याभारती सिर्फ संस्थाएं नहीं खोलती बल्कि संस्कार स्थापित करती है, इसलिए विद्यालय में प्रवेश पूरे होने से पहले हमने स्पिक मैके के कार्यक्रम का आयोजन किया। स्पिक मैके पूरे देश में सांस्कृतिक संस्कारों की स्थापना का ही कार्य कर रही है। सर्वप्रथम विदुषी अनीता शर्मा ने पारंपरिक कृष्ण वंदना प्रस्तुत की। असम में वैष्णव संप्रदाय से उपजे होत्रिया नृत्य के आराध्य देव कृष्ण ही माने जाते हैं। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने दर्शकों पर जो प्रभाव छोड़ा उसे अंत तक महसूस किया गया। लीला पुरुषोत्तम में कृष्ण के स्थान पर राम के सीतास्वयम्वर की अद्भुत छटा देखने को मिली। परिपक्व अभिनव से अनीता शर्मा ने परशुराम, राम तथा अन्य राजाओं का सुंदर चित्रण किया।
विज्ञापन

लीला गोविंदम में एक बार पुन: कृष्ण के यशोदा के समक्ष विश्वरूप कृष्ण की लीलाओं पर आधारिक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। विश्व के अनेक देशों में प्रस्तुतियां दे चुकी विदुषी अनीता शर्मा अंत में दर्शकों के बीच प्रश्न छोड़ गयीं। प्रश्न असम के प्रख्यात कवि गायक स्व. भूपेन हजारिका के गंगा गीत के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया गया। हिंदी जगत में अपने गीत ‘दिल हुम हुम करे घबराए’ अपनी छाप छोड़ गए हजारिका जी गंगा से पूछते हैं कि चारों ओर इतना कष्ट, भ्रष्टाचार, हिंसा हो रही है और तुम कुछ बोलती क्यूं नहीं ? क्यूं यूं ही चुपचाप शांत बहे जाती हो बढे जाती हो ? कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति ने दर्शकों को गंभीर चिंतन हेतु मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन प्रीति सिंह, डॉ. बीके त्यागी, विनोद मित्तल, प्रमोद तिवारी, प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने किया। सुभाष चंद गुप्ता, रविंद्र कुमार बंसल, रविंद्र कुमार गर्ग, जय प्रकाश गर्ग, अशोक कुमार, गोयल, एनजी मजूमदार, डॉ. गरिमा जैन, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. एनएन पंत, विजय कुमार शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भागवंती विद्यामंदिर की छात्रों ने किया। राहुल सेन, हर्ष, सागर, गोविंद, रक्षा, अभिनव आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें