बम भोले की जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
मोरना। बम बम भोले की जयघोष के साथ भोपा, मोरना, भोकरहेड़ी, शुक्रताल क्षेत्र से गुजर रहे शिवभक्त मुख्यमार्गों को शिव की महिमा से गुंजायमान किए हुए हैं। इस अवसर पर शिव मंदिरों की सजावट की गई है। शिवभक्तों का जमावड़ा शिव मंदिरों के पास हो चला है। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर गश्त किया है।
शिवरात्रि के अवसर पर मोरना ब्लॉक क्षेत्र में शिवभक्तों ने हरिद्वार व शुक्रताल गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर शिवमंदिरों की ओर प्रस्थान किया है। बम बम भोले की जय जयकारे के साथ मुख्य मार्ग से हजारों शिवभक्त रंग बिरंगी कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। ग्राम ककराला स्थित जुडे़श्वर महादेव मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां हजारों शिवभक्तों ने अपना डेरा डाल लिया है। कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की सुरक्षा में क्षेत्राधिकारी भोपा मोहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी भोपा विजय सिंह, थाना ककरौली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसएसआई जितेंद्र शर्मा आदि रहे।