फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा के मोबाइल पर आएगी दाखिले की ओके रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमएस बताएगा कहां आया नंबर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में इस बार एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। एडमिशन को लेकर आवेदक के पापा या साथी के मोबाइल नंबर पर भी मैसेज आएगा। इससे छात्र-छात्राओं को पता चलेगा कि मेरिट के आधार पर कौन से कालेज में नाम है। साथ ही एडमिशन ओके की रिपोर्ट भी मोबाइल नंबर मिलेगी।
विज्ञापन

22 जुलाई से कालेजों में एडमिशन का दंगल शुरू होगा। जिले में सबसे अधिक बुरा हाल बीएसएसी एजी और एमएससी एजी में है। इन दोनों कोर्स की सीट सीमित है, जबकि पंजीकरण कई गुणा हुए हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। इस बार विवि ने एडमिशन में फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से लगाम कसने की तैयारी की है। पंजीकरण करते समय छात्र का आधार नंबर, मोबाइल नंबर के साथ ही किसी दोस्त, या पापा का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरवाई गई है। अब एडमिशन में यही जानकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी। छात्र-छात्रा का पहली मेरिट से ही कालेज का नाम, मेरिट में स्थान का मैसेज पापा के मोबाइल नंबर पर आएगा। वहीं, यह नंबर गलत भरा गया है या बंद हो तो छात्र-छात्राओं को दिक्कत खड़ी होगी। इस बार एडमिशन के ज्यादा मौके नहीं मिले सकेेंगे। मेरिट से छूटे छात्र-छात्राओं को अंतिम मेरिट तक इंतजार करना पड़ेगा। उसके बाद ओपन मेरिट के आधार पर दाखिले की दौड़ लगेगी। कालेजों ने भी एडमिशन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। जनपद में बीएससी एजी, एमएससी एजी कोर्स में बुरा हाल है। इन कोर्स में सीट के सापेक्ष कई गुणा आवेदन है। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कालेजों में मेरिट जारी कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर मैसेज किए गए हैं। छात्र-छात्राएं अब कालेजों में संपर्क कर अपना एडमिशन कन्फर्म कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें