चरथावल। बिरालसी चौकी पर तैनात एक होमगार्ड को बिरालसी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चरथावल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बिरालसी चौकी पर तैनात होमगार्ड मदन मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से किसी काम से निकला था। बिरालसी पेट्रोल पंप के पास उसे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी।
हादसे में बाल-बाल बची चेयरपर्सन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और उनके पति अशोक अग्रवाल मंगलवार रात हाईवे पर हुए हादसे में बाल-बाल बच गए। चेयरपर्सन के मुताबिक मंगलवार की रात वह और उनके पति मथुरा से कार से लौट रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में जड़ौदा नारा के पास उनकी कार स्कोर्पियो से टकरा गई। कार का एयर बैग खुलने से दोनों बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर, हादसे की सूचना पर परिजन और उनके समर्थक पर भी मौके पर पहुंच गए थे।