श्रमिक दानिश के शव को दफनाया
मोरना। बंगलूरू में गांव चौरावाला निवासी वेल्डर दानिश की ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई। उसका शव यहां पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसके शव को दफना दिया गया।
ककरौली के गांव चौरावाला में किसान खालिद का 17 वर्षीय पुत्र दानिश वेल्डिंग का काम करता था। एक सप्ताह पहले दानिश रोजगार के लिए ठेकेदार के साथ कर्नाटक राज्य के शहर बंगलूरू के पास इंदुपुर कस्बे में निर्माणाधीन बिल्डिंग में वेल्डिंग कर रहा था। रविवार को दोपहर वह ऊंचाई पर बंधी पैड पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। दानिश काफी ऊंचाई से नीचे आ गिरा। नीचे गिरते ही दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। दानिश की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर शव को गांव में लाया जाएगा। परिजनों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार ने दानिश को 60 फुट से अधिक ऊंचाई पर कार्य कराते समय सेफ्टी बेल्ट क्यों उपलब्ध नहीं कराई। गांव प्रधान बहरोज, सुंदर प्रधान, उत्तम चौधरी, सुभाष सिंह आदि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।