डा. केसी जैन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए डा. सुमत
खतौली। अखिल भारतवर्षीय जैन शास्त्री परिषद के वार्षिक अधिवेशन में आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में प्राकृतिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुमत जैन को डा. कपूरचंद जैन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार में शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डा. सुमत राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हैं।
गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में डा. केसी जैन की पत्नी खतौली निवासी साहित्यकार डा. ज्योति जैन, कार्तिक, अनिकेत, राखी, अजय, पंडित अशोक ने उन्हें सम्मानित किया। शास्त्री परिषद् के अध्यक्ष वाणी भूषण डा. श्रेयांस कुुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वर्गीय डा. कपूरचंद जैन के कार्यों का स्मरण किया। डा. कपूरचंद जैन खतौली के केेके जैन डिग्री कालेज में प्रोफेसर रहे हैं। इस अवसर पर अनूपचंद फिरोजाबाद, पंडित मनोज दिल्ली आदि अनेक विद्वान भी पुरस्कारों से सम्मानित हुए।